Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

कांग्रेस आलाकमान शुक्रवार को केरल के पार्टी नेताओं से मुलाकात करेगा

कांग्रेस आलाकमान आज केरल के वरिष्ठ पार्टी नेताओं से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेगा। ये बैठक तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर के एक अखबार में हाल के लेख पर विवाद के बीच होगी, जिसमें निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार की कथित प्रशंसा के लिए केरल के कुछ कांग्रेस नेताओं ने आलोचना की थी।

मलयालम पॉडकास्ट में थरूर की टिप्पणियों को कई लोगों ने राज्य में नेतृत्व के लिए खुद को खड़ा करने के रूप में देखा। बताया जाता है कि वो नेतृत्व के एक वर्ग से नाराज थे। ऐसी भी अटकलें हैं कि कांग्रेस आलाकमान शीर्ष स्तर से केरल में पार्टी को फिर से खड़ा करने की योजना बना रहा है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरन ने कहा है कि फिलहाल केपीसीसी के नेतृत्व में बदलाव पर कोई चर्चा नहीं हुई है। केरल में अगले साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने हैं।