Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है. पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मनीष खंडूरी पोड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके है. मनीष पूर्व सीएम भुवन खंडूडी के पुत्र है और उत्तराखंड विधान सभा की स्वीकार ऋतु खंडूरी के भाई है. माना जा रहा है कि मनीष खंडूडी जल्द ही बीजेपी का हिस्सा बन सकते हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे की जानकारी दी है. इसके बाद कांग्रेस में हड़कंप मंच गया है. पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह के करीबी पूर्व विधायक विजयपाल सजवान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया. लोकसभा चुनाव के लिए टिहरी से टिकट की दावेदारी की थी.