हिमाचल के शिमला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा रखना सिखाया है.
मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता. लेकिन कांग्रेस मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती. कांग्रेस को भारत माता की जय कहने से दिक्कत है. कांग्रेस को वंदे मातरम् कहने से दिक्कत है. ऐसी कांग्रेस कभी हिमाचल का भला नहीं कर सकती.