Breaking News

उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, कल स्कूल बंद रहेंगे     |   पश्चिम बंगाल: सुष्मिता देव, प्रकाश चिक बराइक और सुखेंदु रॉय शेखर BJP में शामिल     |   UP: बुलंदशहर में भारी बारिश से मस्जिद की दीवार गिरी, 2 लोगों की मौत, 4 घायल     |   गाजियाबाद: सर्वोदय नगर में घर के बाहर गली में भरे पानी में डूबी 3 वर्षीय बच्ची, मौत     |   होर्मुज में टैंकर पर हमले के बाद कतर ने एलएनजी उत्पादन बढ़ाने की योजना को रोका     |  

कांग्रेस कार्य समिति ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की गुरुवार को बैठक हुई जिसमें कुछ क्षण मौन रखकर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

पार्टी के पुराने मुख्यालय "24 अकबर रोड" पर हुई इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कार्य समिति के कई अन्य सदस्य मौजूद थे। राहुल गांधी इस हमले के बाद अपना अमेरिका दौरा बीच में ही रद्द करके स्वदेश लौट आए और इस बैठक में शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने कुछ पल मौन रखकर पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। आतंकवादियों ने 22 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे।