Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के चुनाव को हाई कोर्ट में चुनौती

चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के चुनाव को बीजेपी उम्मीदवार रहे संजय टंडन ने पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी है. मनीष तिवारी पर चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण अपनाने का आरोप लगाया गया है. चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी 2504 वोटो के मामूली अंतर से बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन से जीत गए थे.