Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने शिवगंगा में बस स्टैंड का किया दौरा

तमिलनाडु के शिवगंगा से कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने अपने संसदीय क्षेत्र में बस स्टैंड का दौरा किया। लंबे समय से ये बस स्टैंड उजाड़ पड़ा था। 

कार्ति चिदंबरम ने कहा कि यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पीने के साफ पानी, टॉयलेट समेत जरूरी इंतजान किए जाएंगे।

कार्ति चिदंबरम के शिवगंगा दौरे को लेकर डीएमके ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कार्ति पर लंबे समय तक इलाके की अनदेखी का आरोप भी लगाया। 

दिल्ली की अदालत ने छह जून को कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम को कथित चीनी वीजा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी।