Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

केरल के कॉफी किसानों संग कांग्रेस की बैठक, राहुल-सोनिया निजी कार्यक्रम के लिए वायनाड पहुंचे

Kerala: पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी शुक्रवार को निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केरल पहुंचे। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि दोनों नेता सुबह करीब 10 बजे कोझिकोड हवाई अड्डे पर पहुंचे और बाद में हेलीकॉप्टर से पदिंजराथरा पहुंचे, जहां वे सुबह करीब 10ः40 बजे सरकारी हाई स्कूल मैदान में उतरे।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष सनी जोसेफ, सांसद शफी परमबिल, विधायक टी सिद्दीकी और वायनाड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एनडी अप्पाचन ने उनका स्वागत किया। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद दोनों नेता पदिंजराथरा के एक होटल में चले गए और शाम को निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

इस बीच, वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, जो पिछले एक हफ्ते से अपने निर्वाचन क्षेत्र में हैं, ने सुबह कोझिकोड जिले के मुक्कम के मनस्सेरी स्थित श्री कुन्नाथु महाविष्णु मंदिर में दर्शन किए। दर्शन के बाद, उन्होंने अनुष्ठान के रूप में केले के साथ "तुलाभरम" चढ़ाया।

प्रियंका गांधी ने भी मंदिर के रथ का बारीकी से अवलोकन किया और कारीगरों की कारीगरी की सराहना की। प्रियंका दोपहर में वायनाड में कॉफी किसानों की एक बैठक में शामिल होंगी। वह शाम को यहीं कृषि संबंधी एक अन्य बैठक में भी शामिल होंगी। कांग्रेस ने जिले के दौरे के दौरान गांधी परिवार के लिए किसी सार्वजनिक या संगठनात्मक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।