Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, शहर में छाया रहा कोहरा

श्रीनगर समेत कई जगहों पर बीती रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया। जिसकी वजह से सोमवार सुबह शहर में घना कोहरा छाया रहा। शीत लहर और घने कोहरे की वजह से  विजिबिलिटी कम होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने चिंता जाहिर की। कोहरे की वजह से सुबह के समय आवाजाही पर भी असर पड़ा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण कश्मीर में शीतलहर चलने लगी है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो साल के इस मौसम में सामान्य तापमान से 1.2 डिग्री कम है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण डल झील पर शिकारा और हाउसबोट मालिकों के कारोबार पर असर पड़ा है।