Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

Jammu Kashmir: घाटी में ठंड और शुष्क मौसम जारी, तापमान सामान्य से नीचे

Jammu Kashmir: मौसम विभाग ने सोमवार को कश्मीर संभाग में ठंड और शुष्क मौसम की जानकारी, जहां अधिकांश जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था, जबकि न्यूनतम तापमान -2.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान -7.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। पहलगाम और कुपवाड़ा में भी रात का तापमान क्रमशः -3.4 डिग्री सेल्सियस और -3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में किसी भी जगह पर बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। किया गया। सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता का स्तर मध्यम से उच्च बना रहा, जो घाटी में लगातार ठंड और शुष्क मौसम का संकेत देता है।

कश्मीर में 40 दिवसीय चिल्लई कलां का मौसम चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू होकर 30 जनवरी को समाप्त होता है। इस दौरान आमतौर पर घाटी में भारी हिमपात और भीषण ठंड पड़ती है, हालांकि, इस साल स्थिति असामान्य रही है।