Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बुरहानपुर में धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में झड़प, चार लोग घायल

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सोमवार रात धार्मिक स्थल को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। घटना बुरहानपुर जिले में बिरोदा गांव की है।

एडिशनल एसपी अनंत सिंह कनेश ने कहा कि धार्मिक स्थल को लेकर दो समूहों के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस अधिकारी दोनों समूहों से बात करने और उन्हें मामले को सुलझाने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम से बातचीत के दौरान दोनों गुटों में झड़प हो गई और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंच गया। फिलहाल हालात कंट्रोल में है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।