Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

जोधपुर में दो गुटों के बीच झड़प, पुलिस पर भी पथराव

जोधपुर की सुभाष कॉलोनी में दो गुटों के बीच फिर से झड़प हुई। ये घटना तब हुई जब राजस्थान के पाली में संदिग्ध जानवरों के कंकाल मिलने के विरोध में कुछ लोगों ने जयपुर-जोधपुर रोड पर प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। 

जोधपुर दक्षिण के एडीसीपी निशांत भारद्वाज ने बताया कि दोनों गुटों में आपसी पथराव के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों पर भी हमला किया गया। हालांकि ये कंफर्म नहीं हो पाया है कि दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं।

उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस पर हमला करने वालों और धार्मिक भावनाएं भडज़काने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। 

राजस्थान के पाली जिले में गुरुवार को एक नदी पुलिया के पास जानवरों के कंकाल मिलने के बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और जयपुर-जोधपुर हाइवे जाम कर दिया। लोगों को शक है कि कंकाल गाय के हैं।

एडीशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विपिन शर्मा ने बताया कि ये कंकाल पाली शहर के कोतवाली थाना इलाके में मिले।

उन्होंने बताया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए हल्के बल का इस्तेमाल किया। एएसपी ने बताया कि कंकालों को पशु चिकित्सालय भेज दिया गया है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि कंकाल गाय या भैंस का है या किसी दूसरे जानवर का। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।