Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा...

एक व्यक्ति को सुरक्षा मुहैया कराने का मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से जारी पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जांच में पत्र फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने और गोरखनाथ मठ से जुड़ा होने का दावा कर रहा है।

 

एसएसपी को दी गई शिकायत के मुताबिक सहसपुर देहरादून के रहने वाले नीरज कश्यप पुत्र हुकुम सिंह को सुरक्षा देने का मुख्य सचिव के हवाले से फर्जी  पत्र बनाया गया था। देखते ही देखते ये पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो गया। 

पुलिस जांच में भी पत्र फर्जी निकला। इसमें हस्ताक्षर किसी और शासनादेश से  कॉपी पेस्ट किए गए थे। पत्रांक का नंबर भी किसी और आदेश का था।पुलिस ने  नीरज से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे पत्र देहरादून के रहने वाले पंडित  आचार्य उर्फ नागेंद्र ने भेजा था। 

पंडित आचार्य उर्फ नागेंद्र खुद को  गोरखनाथ मठ से जुड़ा हुआ और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सलाहकार होने का दावा करता है। पुलिस ने आचार्य से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे ये पत्र लखनऊ से सुधीर मिश्रा ने भेजा है।