Breaking News

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |   तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |  

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: गुजरात के शहरों ने लहराया परचम, अहमदाबाद सबसे स्वच्छ बड़ा शहर घोषित

स्वच्छ सर्वेक्षण अवॉर्ड 2024-25  गुजरात के लिए काफी यादगार रहा। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण सम्मान से विजेताओं को सम्मानित किया। स्वच्छ सर्वे में गुजरात के अहमदाबाद ने बड़े शहरों की सूची में पहला स्थान हासिल किया, सुपर स्वच्छ शहरों की कैटेगरी में सूरत को दूसरा स्थान तो गांधीनगर को 3 से 10 लाख की आबादी वाली कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। 

क्लीनेस्ट बिग सिटी कैटेगरी में अहमदाबाद को पहला स्थान मिला, तो वहीं सुपर स्वच्छ लीग की कैटेगरी में सूरत को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए दूसरा स्थान हासिल हुआ। 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में शहरी स्वच्छता और सेवा वितरण का आंकलन करने के लिए 10 मापदंडों का उपयोग करते हुए एक स्मार्ट, संरचित दृष्टिकोण अपनाया गया। जिस तरह से गुजरात के तीन शहरों ने अपना जलवा दिखाया, इससे प्रदेश के दूसरे शहर प्रेरणा लेंगे।