पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने कहा, "जनता को ये विश्वास भी तो होना चाहिए कि आप लोग कुछ करेंगे। जब आपके ऊपर भ्रष्टाचार के मामले चलते हैं, नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले चलते हैं तो जनता को कैसे विश्वास होगा?
एक ओर उदाहरण है कि दिल्ली में बैठे एक प्रधानमंत्री ने गांव की महिलाओं के लिए शौचालय बनवाया, उज्जवला दिया, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार और अपराध, यही कारण है कि पहले भी जनता ने आप लोगों का खाता भी नहीं खुलने दिया था"