दिल्ली में आशा किरण शेल्टर होम मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि खाने में फंगल लगा हुआ है. पुरानी दाल और रोटी खाने के लिए दी जा रही है. वहीं मेन्यू में देखें तो मटर-पनीर, चावल, दाल, दही सब दिखाई दे रहा है लेकिन बच्चों को कुछ नहीं मिल रहा है. भुखमरी से भी बच्चे मर रहे हैं.