Breaking News

कैलिफोर्निया के शाही रेस्टोरेंट में फायरिंग की जिम्मेदारी मुन्ना ब्राम्पटन नाम के गैंगस्टर ने ली     |   सबरीमाला सोना चोरी मामले के एक आरोपी मुरारी बाबू का निधन     |   प्रसिद्ध दिवंगत शूटर जसपाल राणा का अंतिम संस्कार आज बनारस में होगा     |   कोलकाता: ED अधिकारियों ने दक्षिणेश्वर में TMC विधायक मदन मित्रा के घर पर छापेमारी की     |   कोलकाता: पूछताछ के लिए अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंचे पुलिस अधिकारी     |  

छत्तीसगढ़: पराली कोई समस्या नहीं, बल्कि कमाई का जरिया है

ऐसे समय में जब उत्तर भारत में पराली एक समस्या बन चुकी है, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में महिलाओं के एक समूह के लिए ये पैसे कमाने का जरिया बन चुकी है।

बलौदाबाजार में 45 महिलाओं की एक सहकारी संस्था पराली को जरूरी चीजों में बदल रही है और किसानों के लिए समस्या और कचरा माने जाने वाली पराली ज्यादा कमाई का जरिया बन रही है।

वे पराली को छीलकर उससे टोकरियां, फूलदान, दीवार की सजावट और टेबल मैट में बदल रही हैं। वन विभाग ने महिलाओं को व्यवसाय में आगे बढ़ाया।