Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Chhattisgarh: रायपुर में शनिवार से शुरू होगी 'नो योर आर्मी' प्रदर्शनी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में पांच और छह अक्टूबर को 'नो योर आर्मी' टाइटल से खास प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सेना के जवान और अधिकारी प्रदर्शनी में आने वाले लोगों को भारतीय सेना की तरफ से इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों और तोपों की खासियत बताएंगे।

इस प्रदर्शनी में देश के सुरक्षा बलों के कौशल और युद्ध की तैयारी की झलक भी पेश की जाएगी। लोगों के लिए ये रोमांचक अनुभव होगा। प्रदर्शनी का मकसद भारतीय सेना की क्षमताओं को दिखाना और लोगों को भारत की सैन्य ताकत और उसके सामने आने वाली चुनौतियों से रूबरू कराना है।