छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है, जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं. जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह बेरला विकासखंड के पिरदा गांव के पास स्थित फैक्ट्री में हुई. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए.