Breaking News

पुरानी दिल्ली रेलवे पर हादसा, एक व्यक्ति की मौत     |   विजयवाड़ा में CM नायडू ने रामदेव बाबा की जमकर की तारीफ     |   डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड रवाना     |   दिल्ली के शाहदरा में घर में लगी आग, मौके पर पहुंचीं 6 दमकल गाड़ियां     |   ईरान के अरबों डॉलर फंड पर अमेरिका-कतर बना रहे योजना     |  

छत्तीसगढ़ CM साय ने दिया बड़ा बयान...

प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बस थोड़ा इंतजार करें। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। 

इस बार विधानसभा का मानसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्रिमंडल का एक पद खाली रखा था।

विधानसभा सत्र के दौरान सांसदीय कार्यमंत्री की अहम भूमिका रहती है। यही वजह है कि विधानसभा सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार होना तय है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री दोनों रिक्त पदों पर किसकी नियुक्ति करते हैं या फिर केवल एक मंत्री को ही जगह मिलेगी। हालांकि अब तक ज्यादातर मामलों में मंत्रिमंडल का विस्तार नगरीय निकाय चुनाव के बाद ही होता आया है।