छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम में तोड़े गए जैतखाम की जांच के लिए बीजेपी की एक जांच टीम बलौदाबाजार पहुंची। राज्य के मंत्री दयाल दास बघेल के नेतृत्व में बीजेपी टीम मौके पर पहुंची।
जिला मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कांग्रेस पर साजिश रचने का आरोप लगाया।
इससे पहले 15 और 16 मई की रात को कुछ अज्ञात लोगों ने सतनामी समुदाय के पवित्र प्रतीक 'जैतखाम' यानी 'विजय स्तंभ' को तोड़ दिया था, जिसके बाद समुदाय ने बड़े पैमाने पर आगजनी की थी।