आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है. बतौर सीएम चंद्रबाबू नायडू की ये दिल्ली में हुई पहली मुलाकात है. टीडीपी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आंध्र प्रदेश के विकास से संबंधित तमाम एजेंडों पर बात की.