Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

चंडीगढ़: किराया बढ़ाने की मांग पर ओला, उबर से जुड़े कैब ड्राइवरों की हड़ताल

चंडीगढ़ में ओला और उबर जैसे कैब एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के लिए काम करने वाले टैक्सी ड्राइवर किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। अपनी मांग के लिए वे सोमवार को हड़ताल पर थे।

ड्राइवरों का कहना है कि ईंधन की लागत बढ़ गई है। दूसरी ओर किराया कम होने की वजह से उनकी आमदनी कम हो गई है। काफी समय से किराया नहीं बढ़ाया गया है।

हड़ताली कैब ड्राइवरों ने राज्यपाल के घर तक शांतिपूर्ण मार्च की योजना बनाई है। उनसे इस मामले में दखल देने की अपील की जाएगी।

ड्राइवर निजी नंबर प्लेट वाली बाइक टैक्सियों पर रोक लगाने की भी मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना लाइसेंस वाली टैक्सियों से उनके कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है।