Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: 15 लोगों की मौत वाली बिल्डिंग होगी ध्वस्त, कोर्ट ने जारी किए आदेश     |   बांकीपुर उपचुनाव: अब नीरज कुमार सिन्हा होंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी     |   शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को डॉक्टरों से मारपीट केस में 13 जुलाई तक पुलिस कस्टडी     |   चीनी राष्ट्रपति-नॉर्थ कोरियाई प्रीमियर की बैठक में रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति     |   ED की ओर से बैंक खाते फ्रीज करने पर TMC ने कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया     |  

चंडीगढ़: कथित तौर पर पुलिस ने की कर्नल की पिटाई, परिवार ने CBI जांच की मांग की

डीगढ़ में कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर कर्नल पर हमला करने के मामले में पीड़ित परिवार ने घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाथ की पत्नी जसविंदर कौर बाथ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो पुलिस की माफी को स्वीकार नहीं करेंगी। पंजाब पुलिस ने सोमवार को 12 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की क्योंकि उन्होंने कार पार्किंग के मुद्दे पर कर्नल और उनके बेटे की कथित तौर पर पिटाई की थी।

जसविंदर कौर बाथ ने पीटीआई वीडियो से कहा, "मैंने छह प्वाइंट्स बताए हैं जो मेरे बेटे ने बताए हैं। मैं चाहती हूं कि सरकार इन प्वाइंट्स को पूरा करे और न्याय करे। सीबीआई जांच होनी चाहिए और मुझे न्याय चाहिए। जब ​​उन्होंने (पुलिस ने) माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कर्नल बाथ एक आर्मी ऑफिसर हैं। मैंने कहा कि अगर वो आर्मी ऑफिसर नहीं बल्कि एक सिविलियन हैं, तो क्या आप उन्हें मार देंगे? ये आर्मी या सिविलियन नहीं है, ये मानवता है। हम भारत के नागरिक हैं और हमें अपना अधिकार है। एसएसपी नानक ने मुझे बहुत परेशान किया है। एक बार मैंने अपने पति से कहा कि छोड़ दो देश और चलो चलें।"

ये हमला 13 और 14 मार्च की रात को हुआ, जब कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाथ और उनका बेटा सरकारी राजिंदरा अस्पताल, पटियाला के पास सड़क किनारे एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। जसविंदर बाथ ने कहा कि जब वे कार के बाहर खड़े होकर खाना खा रहे थे, तो सिविल ड्रेस में कुछ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्नल से कहा कि वो अपनी गाड़ी हटा लें क्योंकि उन्हें अपनी गाड़ी पार्क करनी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति और बेटे को बेसबॉल के बल्ले और धारदार हथियारों से पीटा गया, जिसके कारण कर्नल का हाथ टूट गया और उनके बेटे के सिर पर चोट आई।