Breaking News

अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 149वीं रथयात्रा की भव्य शुरुआत; CM भूपेंद्र पटेल ने की 'पहिंद विधि'     |   इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा विश्व कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |   अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, होर्मुज़ में खतरों से जुड़े सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया     |   यूपी में टेरर फंडिंग नेटवर्क पर ED का एक्शन, लखनऊ समेत 13 जगह रेड     |   प्रशांत किशोर को तो हम जानते ही नहींः जीतन राम मांझी     |  

चंडीगढ़ क्लब ब्लास्ट मामला: मुठभेड़ के बाद दो आरोपित हिसार से गिरफ्तार

चंडीगढ़ में दो क्लब के बाहर बम फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को शुक्रवार को हरियाणा के हिसार से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। विस्फोट मंगलवार को सेक्टर 26 में दो बार-कम-लाउंज के बाहर हुआ था। पुलिस ने बताया कि बाइक पर आए दो अज्ञात व्यक्तियों ने 'डे'ओर्रा' और 'सेविले' के बाहर बम फेंके।

पुलिस ने कहा कि कई एजेंसियों की जांच के दौरान, हिसार में विनय (20) और अजीत सहरावत (21) की पहचान की गई।पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विश्वसनीय सूचना मिली कि दोनों आरोपितों को हिसार के सदर थाना क्षेत्र में देखा गया है।गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, चंडीगढ़ पुलिस की एक टीम ने हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की सहायता से आरोपितों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।

अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, उन्होंने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस दल पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की जिसमें दोनों आरोपितों के पैरों में चोटें आईं और उन्हें हिसार के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने कहा कि आरोपित पहले भी एक अन्य मामले में शामिल थे।