Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

चंडीगढ़ के सबसे बड़े फर्नीचर बाजार में चला अतिक्रमण विरोधी अभियान, 100 से ज़्यादा दुकानें ध्वस्त

Chandigarh: केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में रविवार को एक बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान में अधिकारियों ने सेक्टर 53 और 54 सबसे बड़े फ़र्नीचर बाज़ार में 100 से ज़्यादा दुकानों को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों के अनुसार ये कार्रवाई सेक्टर 53, 54 और 55 के पुनर्विकास के लिए प्रशासन की ओर से अधिग्रहित की गई जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों ने लगभग 15 एकड़ ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर रखा था। प्रशासन ने 22 जून, 2024 को उन्हें स्वेच्छा से अपनी दुकानें हटाने का नोटिस जारी किया था।