Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

आज 2 बजे भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन इसी कार्यक्रम में हजारों समर्थकों के साथ दोपहर 2 बजे भाजपा में शामिल होंगे. ये कार्यक्रम रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित किया जा रहा है. प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई, चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी हिमंत बिस्व सरमा भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.

असम सीएम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर लिखा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे देश के दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन जी ने कुछ समय पहले माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी से मुलाकात की. वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे.”