Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

2 छात्राओं के साथ यौन शोषण का मामला

गुजरात में जामनगर जिले के सैनिक स्कूल में दो छात्राओं के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने स्कूल के अस्थायी संगीत शिक्षक को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने बताया कि ये घटना बालाचडी गांव के सैनिक स्कूल की है। आरोपित शिक्षक का नाम पवन जगदीश कुमार डांगी है। जोडिया पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डी. एल. जाला ने कहा कि आरोपित राजस्थान के जोधपुर का एक 'बैंडमास्टर' है, जिसे स्कूल ने छात्रों को संगीत वाद्ययंत्र सिखाने के लिए 15 दिन पहले ही काम पर रखा था।

12 साल की उम्र के दो छात्राओं ने हाल ही में स्कूल अधिकारियों से शिकायत की थी कि आरोपित ने संगीत कक्षा के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था।" आरोपित शिक्षक ने छात्राओं को इसके बारे में किसी को न बताने की भी धमकी दी थी।

पुलिस ने कहा कि छात्राओं ने धमकी मिलने के बाद भी अपने माता-पिता और दूसरे शिक्षकों को इसके बारे में बताया, जिसके बाद स्कूल के प्रिंसिपल ने जोडिया पुलिस थाने में संपर्क किया। 

जामनगर के डिप्टी सुपरिटेंडेंट राजेंद्र देवधा ने कहा कि स्कूल प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर फिलहाल आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।