Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

राजौरी में खाई में गिरी कार, पिता और बेटे की मौत

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को कार के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से एक शख्स और उसके बेटे की मौत हो गई। हादसे में उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि क्रग मोहरा गांव के रहने वाले शकील अहमद अपनी पत्नी शमीम अख्तर और बेटे मोहम्मद मुख्तार के साथ कोटरंका से शाहपुर की ओर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि अहमद ने कार पर कंट्रोल खो दिया और कार सड़क से 50 फीट नीचे फिसल गई, जिसमें उसकी और उसके बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि शमीम अख्तर को अस्पताल भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।