Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गांव पंचूर के बारे में ली जानकारी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर राज्य के विकास पर चर्चा की। इस दौरान सीएम योगी ने पौड़ी जिला स्थित अपने गांव पंचूर के बारे में जानकारी ली। विस अध्यक्ष ने उत्तराखंड का लोकपर्व इगास (बग्वाल) की बधाई दी।

मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड की ऐपण कला से बनी शॉल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी को कोटद्वार में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य के विकास योजनाओं की जानकारी दी। दोनों नेताओं के बीच यह वार्ता विशेष तौर पर कोटद्वार और उत्तर प्रदेश के बीच समन्वय बढ़ाने और आपसी सहयोग के उद्देश्य से हुई।