Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

CM मोहन यादव ने शुरू की शिप्रा तीर्थ परिक्रमा

शिप्रा तीर्थ परिक्रमा का शुभारंभ करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह केवल यात्रा नहीं बल्कि पुरातात्विक और आध्यात्मिक स्थलों का संरक्षण अभियान है. मुख्यमंत्री डॉ यादव शनिवार को उज्जैन के पावन रामघाट पर संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने इस दौरान रामघाट पर शिप्रा की पूजा-अर्चना अभिषेक और आरती कर ध्वज का पूजन किया. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेश में जल एवं पर्यावरण संरक्षण, नदी पुनरुद्धार और पौधारोपण के कार्य किये जा रहे हैं.