Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

CM मोहन यादव ने यूनिसेफ का आभार जताया

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को पीरियड्स के दौरान स्कूली छात्राओं को सैनिटरी पैड देने की उनकी पहल की सराहना करने के लिए यूनिसेफ का आभार जताया।

उन्होंने कहा, "ये बहनों के लिए खासकर जो बच्ची हैं। जो सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाती है उनके लिए सैनिटरी पैड सरकार देगी। इस व्यवस्था की हमने घोषण की थी और सरकार की ये योजना सराही गई। मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं।"

यूनिसेफ इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शनिवार रात को पोस्ट में कहा गया कि कैश ट्रांसफर स्कीम के तहत मध्य प्रदेश में 19 लाख स्कूल जाने वाली छात्राओं के खातों में 57.18 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 11 अगस्त को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और सफाई के लिए 'समग्र शिक्षा' कार्यक्रम के तहत 19 लाख छात्राओं के खातों में 57.18 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी। स्वच्छता और सफाई योजना के तहत सातवीं से 12वीं क्लास की छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन के लिए पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।