Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

CM माणिक साहा ने सिपाहीजला जिले में रोड शो किया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को राज्य के सिपाहीजला जिले के चारिलम में रोड शो किया। मेगा रोड शो में उनके साथ पूर्व डिप्टी सीएम जिष्णु देव वर्मा भी शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "हमें लोगों का समर्थन मिल रहा है। हर कोई नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री देखना चाहता है।" ये रोड शो पश्चिम त्रिपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब के लिए था।

त्रिपुरा पश्चिम लोकसभा सीट पर चुनाव और रामनगर विधानसभा सीट पर उप-चुनाव 19 अप्रैल को होंगे, जबकि त्रिपुरा पूर्व संसदीय सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होगा।