Breaking News

दाखिल-खारिज व्यवस्था में सुधार, बिहार सरकार ने लागू किए नए प्रावधान     |   मुंबई-वडोदरा हाईवे पर BMW कार हादसे का शिकार, दो की मौत     |   सर्वे में ट्रंप को झटका, ईरान मुद्दे पर अधिकांश अमेरिकियों ने जताई नाराजगी     |   कच्चे तेल की कीमतों में 3% उछाल, ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर के करीब पहुंचा     |   US-ईरान बातचीत में सहमति, तकनीकी समूहों का काम जारी     |  

सैनिकों संग दीपावली मनाने लैंसडौन पहुंचे सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को लैंसडौन में गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों संग दीपावली मनाने पहुंचे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से सुबह 9:00 बजे सेना के मैदान में उतरे और वह राइफल्स मुख्यालय में 45 मिनट तक रहे।

गढ़वाल राइफल्स के सैनिकों व सिविल अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा हुई। सैनिकों के संग दीवाली मानने गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सैनिकों व उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की गढ़वाल राइफल्स का ऐतिहासिक इतिहास रहा है।