Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

सीएम सिद्दारमैया ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूसरी बार पत्र लिखकर हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने इससे पहले एक मई को पीएम मोदी को पत्र लिखकर प्रज्वल के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने के लिए विदेश और गृह मंत्रालय से कार्रवाई करने की मांग की थी।

हाल ही में सांसद के खिलाफ सिलसिलेवार यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए राज्य सरकार की बनाई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने भी उनके खिलाफ अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर, उनके राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा था। 

प्रज्वल हासन में वोटिंग के एक दिन बाद कथित तौर पर 27 अप्रैल को जर्मनी के लिए रवाना हो गए और अभी तक भारत वापस नहीं आए हैं। इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर उनके ठिकाने की जानकारी मांगी है।