Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

Tripura: सीएम माणिक साहा का दावा, कहा- राज्य की दोनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी बीजेपी

त्रिपुरा में जारी चुनावी प्रचार अभियान के बीच मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य की दोनों सीटों पर जीत का दावा किया है। शनिवार को मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कंचनपुर में पूर्वी त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र की उम्मीदवार महारानी कृति देवी सिंह देबबर्मा के समर्थन में रोड शो किया। 

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में विपक्ष मैदान से बाहर है और इस बार मुकाबला दोनों सीटों के उम्मीदवारों के बीच है कि कौन ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करेगा। सीएम ने कहा, "बिप्लब कुमार देब और महारानी कृति देवी सिंह देबबर्मा के बीच मुकाबला है कि कौन ज्यादा वीटों के अंतर से जीतेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वो (बिप्लब कुमार देब) जीतेंगे।"

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के तीसरी बार पीएम बनने का दावा भी किया। इस बीच, महारानी कृति ने अपनी जीत पर भरोसा जताया और इसका श्रेय अपनी दादी महारानी कंचन प्रभा देवी को दिया। 

महारानी कृति की दादी के नाम पर ही कंचनपुर का नाम रखा गया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यहां महारानी कंचन प्रभा देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनको नमन किया।