Breaking News

पहले फेज में 110 सीटें जीतेगी BJP, दीदी का कोई आधार नहीं बचेगा: अमित शाह     |   'भ्रष्ट हाथों में है AAP की कमान, निराश होकर छोड़ी पार्टी', राघव चड्ढा का केजरीवाल पर सीधा प्रहार     |   दिल्ली के जहांगीरपुरी के मजलिस पार्क के पास भीषण आग, कई गाड़ियां जलकर राख     |   हरभजन सिंह के घर की दीवार पर लिखा 'पंजाब का गद्दार', काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता     |   लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |  

सीएम ममता ने एसआईआर को 'वोटबंदी' करार दिया, चुनाव आयोग से की ये अपील

West Bengal: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को "वोटबंदी" करार दिया और चुनाव आयोग से इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने की अपील की। बनर्जी ने ये भी कहा कि चुनाव से ठीक पहले एसआईआर करने की "जल्दबाज़ी" उन्हें समझ नहीं आ रही है।

उन्होंने सिलीगुड़ी में कहा, "बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एसआईआर के नाम पर लोगों को परेशान कर रही है। जैसे नोटबंदी 'नोटबंदी' थी, वैसे ही एसआईआर 'वोटबंदी' है। ये महाआपातकाल का ही एक और रूप है।"

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, "चुनाव से ठीक पहले एसआईआर करने की इतनी जल्दी मुझे समझ नहीं आ रही। चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया को तुरंत रोकना चाहिए। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण दो या तीन महीनों में पूरा नहीं हो सकता। इसे जबरन अंजाम दिया जा रहा है।"

बनर्जी ने ज़ोर देकर कहा कि बीजेपी एसआईआर के खिलाफ बोलने पर उन्हें जेल भेज सकती है या "मेरा गला भी काट सकती है", "लेकिन लोगों के मताधिकार पर अंकुश न लगाएँ"।