Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

सीएम ममता बनर्जी का बड़ा दावा, कहा- बीजेपी 200 सीटें भी नहीं जीत पाएगी

Alipurduar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि बीजेपी कौन होती है ये तय करने वाली कि कोई क्या खाएगा या क्या नहीं खाएगा। या कोई क्या पहनेगा और क्या नहीं।

अलीपुरद्वार में रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा,"बीजेपी को क्या हो गया? उसे इतनी ईर्ष्या हो गई। वो जानते हैं कि उन्हें भारत में 200 सीटें भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने भारत में ऐसी व्यवस्था बना दी है कि अगर कोई भारत में किसी सिख को देखता है, तो वो उसे खालिस्तानी कहते हैं। मुसलमान उसे पाकिस्तानी कहते हैं, अगर वो किसी बंगाली को देखते हैं, तो वो पूछते हैं कि बंगाली मछली क्यों खाते हैं। आपको शाकाहारी खाना खाने से कौन रोक रहा है? जो लोग शाकाहारी खाना खाना चाहते हैं, वो ऐसा करेंगे, और जो लोग मांसाहारी भोजन खाना चाहते हैं, वो ऐसा करेंगे। लेकिन आप कौन होते हैं इस पर फैसला लेने वाले? आप कौन होते हैं ये तय करने वाले कि कौन किस तरह के कपड़े पहनेगा और कैसा खाना खाएगा? ये इस देश की जनता तय करेगी।"