Breaking News

ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |   बिहार: 'सम्राट चौधरी लालू-तेजस्वी फोबिया के शिकार हुए', बोले RJD नेता एजाज अहमद     |   लखनऊ के अलीगंज के पुरनिया इलाके में दुकान में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी मची     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामला: UP कांग्रेस 24 जून को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी     |  

WB Polls: सीएम हिमंता ने टीएमसी पर बोला हमला, मछली के सेवन पर रोक लगाने वाले दावे को बताया झूठा

WB Polls: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा मांस और मछली के सेवन पर रोक लगाने को लेकर झूठे दावे कर रही है।

उत्तरी बंगाल में बीजेपी उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी रैली में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि बीजेपी शासित असम में कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार जितना चाहे उतना मांसाहारी भोजन कर सकता है।

उन्होंने कहा कि असम में केवल गोमांस (बीफ) के सेवन पर ही प्रतिबंध है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, ‘‘आप धुबरी या गोलपाड़ा जाकर जितनी चाहें मछली और मांस खा सकते हैं, इस पर कोई रोक नहीं है।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिंता है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार बनने पर यहां बीफ का व्यापार बंद हो जाएगा।’’

असम के मुख्यमंत्री ने ये भी दावा किया कि तृणमूल चाहती है कि मवेशियों की तस्करी बांग्लादेश में जारी रहे ताकि वे ‘‘अपनी जेबें भर सकें।’’ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) समेत केंद्रीय एजेंसियां पश्चिम बंगाल से बांग्लादेश में कथित मवेशी तस्करी की जांच कर रही हैं।