Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

BJP सांसद कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान का बेंगलुरू ट्रांसफर

बीजेपी सांसद कंगना रनौत से चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर कथित रूप से बदसलूकी करने वाली सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर का ट्रांसफर अनुशासनात्मक जांच पूरी होने तक बेंगलुरू कर दिया गया है।

कुलविंदर कौर को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल ने छह जून को कथित घटना के तुरंत बाद निलंबित कर दिया था। 

सीआईएसएफ की शिकायत पर कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई थी।

सूत्रों ने कहा कि कुलविंदर कौर निलंबित हैं और अनुशासनात्मक जांच होने तक उन्हें बेंगलुरू में 10वीं रिजर्व बटालियन में तैनात किया गया है। कुलविंदर कौर किसानों के विरोध प्रदर्शन पर रनौत के रुख से नाराज थीं।