नीट मामले में सीबीआई ने पटना से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार किया गया है. मनीष प्रकाश छात्रों को अपनी गाड़ी में लाने और ले जाने का काम करता था, जबकि आशुतोष के घर मे छात्रों को ठहराया जाता था. नीट मामले में सीबीआई ने ये पहली गिरफ्तारियां की हैं. दोनों को कोर्ट में पेश कर दिया है.