Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

हरियाणा की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव

भाजपा ने हरियाणा की एक मात्र राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल की बहु किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। वह 21 अगस्त बुधवार को नामांकन करेंगी। पार्टी की ओर से सहमति बनने के चंद घंटे पहले उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वह कांग्रेस से तोशाम विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं। 

किरण चौधरी करीब सवा दो महीने पहले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गई थीं। इससे पहले कांग्रेस ने 2004 में किरण चौधरी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था, मगर उस दौरान किस्मत ने साथ नहीं दिया और वह जीत नहीं सकी थी। इस बार भाग्य किरण के साथ है। भाजपा के पास बहुमत है और कांग्रेस ने फिलहाल उम्मीदवार उतारने से मना कर दिया है। ऐसे में उनकी जीत तय मानी जा रही है। उनका कार्यकाल अप्रैल 2026 तक रहेगा।