बिहार में पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 जुलाई को होगा. निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी.
एक बयान में कहा गया कि मतगणना 13 जुलाई को होगी. जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) विधायक बीमा भारती के इस्तीफे के कारण इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी है.