कर्नाटक के बेंगलुरु से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में बस ड्राइवर एक हाथ से छाता पकड़ बस को चलाता दिखाई दिया. इसका वीडियो वहां मौजूद कंडक्टर ने रिकॉर्ड किया था.जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो दोनों को सस्पेंड कर दिया गया. इस दौरान बस ड्राइवर और कंडक्टर का कहना है कि उन्होंने यह वीडियो सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया था.