Breaking News

ईरान से क्रूड ऑयल खरीद के लिए जापान के ऑयल खरीदरों ने बातचीत की     |   'भक्ति का दिखावा, लूट का पेशा... यही RSS का असली चेहरा', पवन खेड़ा का X पोस्ट     |   मोनाको ब्लास्ट केस: इंटरपोल ने संदिग्ध महिला की पहचान की, यूक्रेनी टाइकून था टारगेट     |   पीएम मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड का दौरा करेंगे     |   चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |  

राजस्थान के नसीराबाद में श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, तीन की मौत, दो घायल

राजस्थान के मसानिया भैरव धाम राजगढ़ से आ रहे श्रद्धालुओं पर सोमवार को बस चढ़ गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हैं। नसीराबाद के एडिशनल एसपी महमूद खान ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, रिवर्स गियर लेते समय बस का ब्रेक फेल हो गया और वो श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। 

ये हादसा पुराने मंदिर के पास बनी पुलिस चौक के पास हुआ। खान ने कहा, "तीन की मौत हो गई है। उनके शवों को शवगृह में भेज दिया गया है, दो घायल हैं।"