मध्य प्रदेश में मंडला-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 30 परशादी में शामिल होने जा रहे यात्रियों से भरी बस पलट गई। बस फूलसागर के पास नर्मदा पुल की रेलिंग से टकराकर पलटी है। पुलिस के मुताबिक हादसे में करीब 20-25 लोग घायल हुए हैं। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस बारातियों को पिंडरई पड़रिया से सिकोसी गांव ले जा रही थी। हादसे के कारण हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे बाद में प्रशासन ने खुलवाया।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.