Breaking News

मेरठ: नकली दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, FSDA की रेड के बाद एक आरोपी गिरफ्तार     |   'मैं एसी में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं...', इस्तीफे के बाद धर्मेंद्र प्रधान की पहली प्रतिक्रिया     |   'गांधी आज भी प्रासंगिक, सरकार को लोगों की बात सुननी चाहिए', राजघाट पर बोले सोनम वांगचुक     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SC में सुनवाई, ‘एक CA भी SIT में होना चाहिए’     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 63 पैसे उछलकर 95.90 के स्तर पर पहुंचा     |  

अहमदाबाद-वडोदरा हाइवे पर बस और ट्रक की टक्कर, 5 लोगों की मौत

गुजरात के आनंद में अहमदाबाद-वडोदरा हाइवे पर रविवार को बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब पांच लोगों की मौत और आठ के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी। टायर पंचर होने की वजह से बीच में रुकी, तो ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर आनंद फायर ब्रिगेड, हाइवे पेट्रोलिंग टीम और आनंद ग्रामीण पुलिस, दुर्घटना की जगह पर पहुंची।