Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

बेंगलुरू से गोकर्ण जा रही बस पलटी, चार लोगों की मौत

Karnataka: बेंगलुरू से गोकर्ण जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर होलालाकेरे के पास रविवार सुबह पलट गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। ये हादसा होलालकेरे टाउन के बाहरी इलाके में अंजनेय मंदिर के पास हुआ।

इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए और इनमें से आठ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को होलालाकेरे तालुक अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है, जबकि शवों को शवगृह में भेज दिया गया है। 

वहीं गुस्साए निवासियों ने इस क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए गलत तरीके से सड़क निर्माण को जिम्मेदार ठहराया।