Breaking News

असम एग्जिट पोल: NDA को 102 सीटें, कांग्रेस गठबंधन को 23 सीटें मिलने का अनुमान     |   गृहमंत्री अमित शाह लेह पहुंचे; लद्दाख के उपराज्यपाल और सांसद ने उनका स्वागत किया     |   पंजाब बीजेपी 1 मई को चंडीगढ़ में ‘जनता दी विधानसभा’ आयोजित करेगी     |   ब्रह्मोस एयरोस्पेस का रिवेन्यू FY2025-26 के लिए ₹5200 करोड़ के पार पहुंचा: DRDO     |   '226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे', ममता ने बंगाल में टीएमसी की जीत का दावा किया     |  

हैवानियत की हद पार: युवक की बेरहमी से हत्या... गुप्तांग भी काटा

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके शव को तेजाब से जलाकर घूरे में दबा दिया गया। कुत्तों ने शव को नोचना शुरू किया तो बुधवार सुबह लोगों की नजर पड़ी। शव देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। उसका गुप्तांग भी काटा गया है। 

मुरादाबाद के थाना कुंदरकी अंतर्गत गांव नानकपुर निवासी आकाश (20) की ननिहाल फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में है। वह कई दिनों से अपने ममेरे भाइयों के घर रह रहा था। कभी-कभी अपने गांव भी चला जाता था। बीते दिनों आकाश अपने घर गया था। बताया जाता है कि शनिवार को उसके दोनों ममेरे भाई आकाश को घर से बुलाकर अपने साथ ले आए थे। उसी दिन से उसका फोन नंबर बंद हो गया।