Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

तांत्रिक से मिलाने के बहाने दिल्ली से हरिद्वार लाए

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस और सीआईयू की टीम ने खुलासा कर दिया है। दोस्तों ने दिल्ली से हरिद्वार में तांत्रिक से मिलने और घूमने के बहाने लाकर अभय शर्मा की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्थरों से चेहरे को कुचल दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा हत्थे नहीं चढ़ पाया है।

शुक्रवार को मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पत्रकार वार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 24 नवंबर को श्यामपुर क्षेत्र में रवासन नदी किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था।