Breaking News

होर्मुज से निकलने वाले जहाजों से जल्द शुल्क वसूलना शुरू करेंगे- बोले ईरान के मंत्री     |   जेपी नड्डा समेत अन्य BJP नेता कई जगह कल NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे     |   अर्जेंटीना ने ईरान के चार्ज डी'अफेयर्स को देश से निकाला     |   लोकसभा 16 अप्रैल तक के लिए स्थगित, स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हम फिर बैठेंगे     |   ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |  

Bihar: सिरफिरे आशिक ने की हदें पार, स्टेज पर दूल्हे के साथ खड़ी दुल्हन को मारी गोली

Bihar: बिहार के बक्सर जिले में एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये घटना मंगलवार रात जिले के चौसा थानाक्षेत्र में हुई, जब 18 वर्षीय आरती कुमारी अपने होने वाले पति के साथ विवाह मंच पर खड़ी थी।

चौसा के अतिरिक्त थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “प्रथम दृष्टया ये मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है। आरती को उस समय पेट में गोली मारी गई जब वह दूल्हे के बगल में मंच पर खड़ी थी।”

उन्होंने बताया कि घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल दुल्हन को बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचाया और वहां के चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाने का सुझाव दिया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने हमलावर की पहचान अपने पड़ोसी दीनबंधु के रूप में की है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी एकतरफा प्रेम करता था और उसने इस विवाह का विरोध किया था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दूल्हा, उसके परिजन और मित्र उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से आए थे। पुलिस ने बताया कि गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।